कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

रा० इ० का० नाई में धूमधाम से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस

रा० इ० का० नाई में धूमधाम से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस

अल्मोड़ा, लोक संस्कृति मानव समाज का दर्पण है। लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को आगे आना होगा। इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात बतौर मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मिया ने कही।

बडोनी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मिया
मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया

      कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखण्ड के गांधी के रूप में मशहूर इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण करने के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

लोकनृत्य प्रस्तुत करती छात्राएँ

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र-

       कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकभाषा कुमाउनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेड़ू पाको, पायलिया, ता छुमा ता छुमा, पहाड़ों की बाना, राणिखेत रामढोला, ईजा ब्वारि ल्यौ आदि लोकगीतों में मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में इंद्रमणि बडोनी नाटक, कोरोना जागरूकता पर केंद्रित भूकंप प्रहसन, कुमाउनी कवि सम्मेलन, खोल दे माता और मासी को फूल झोड़ा-चांचरी भी आकर्षण का केंद्र रहे।

झोड़ा प्रस्तुत करती छात्राएँ

नाटक प्रस्तुत करते छात्र
लोकगीत गायन करते विद्यार्थी


इस वीडियो में देखें लोकनृत्य: बेड़ू पाको-


⭐ हुई ऐंपण प्रतियोगिता-

      कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं के मध्य ऐंपण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में एक दर्जन छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ऐपण प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के साथ शिक्षिका सोनिया

⭐प्रतिभाओं का सम्मान-

पुरस्कृत होती कु० हिमानी अल्मिया
पुरस्कृत होते भरत कुमार

    समारोह में मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मिया व प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये। श्री कुलदीप सिंह अल्मिया के सौजन्य से कक्षा 10 वीं की परीक्षा में विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर कु० हिमानी अल्मिया व भरत कुमार और कक्षा 12 वीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर कु० महिमा भंडारी और कु० नेहा आर्या को रणजीत सिंह अल्मिया मेधावी विद्यार्थी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

कु० महिमा का पुरस्कार ग्रहण करती उनकी बहन कु० वंदना

         इसके अलावा हिंदी प्रवक्ता डा. पवनेश ठकुराठी के सौजन्य से 12 वीं की परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कु० महिमा को मोहन सिंह- कमला देवी स्मृति राष्ट्रभाषा पुरस्कार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रोशन कुमार को मोहन सिंह- कमला देवी स्मृति प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती सोनिया द्वारा ऐपण प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गए।

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार ग्रहण करते रोशन कुमार


इस वीडियो में देखें कुमाउनी बाल कवि सम्मेलन-


🎭 किया गया मास्क का वितरण-

    सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की कला शिक्षिका कु० अजरा परवीन द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को स्वनिर्मित मास्क वितरित किये गए।

कक्षा मानीटर को मास्क भेंट करती शिक्षिका अजरा परवीन

       कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया, मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मिया, कार्यक्रम संचालक श्री अंकित जोशी ने छात्र- छात्राओं को इंद्रमणि बडोनी के जीवन चरित व उनके कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक प्रभारी डा. पवनेश ठकुराठी ने किया।

संचालन करते अंकित जोशी

     इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


इस वीडियो में देखें कार्यक्रमों की झलकियाँ-


Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!