कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

कोसी नदी पुनर्जनन कार्यशाला-चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता और उनके चित्र

कोसी नदी पुनर्जनन कार्यशाला-चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता और उनके चित्र

    कार्यशाला में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आयोजित ताकुला विकास-खंड के रा० इ० का० गणानाथ, रा० इ० का० सुनौली, रा० क० इ० का० सारकोट, रा० इ० का० भकूना, रा० उ० मा० वि० गंगोलाकोटुली व रा० इ० का० नाई कुल 6 कालेजों के 31 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगियों के मध्य कनिष्ठ (कक्षा-6,7,8) वरिष्ठ ( कक्षा-9, 10,11,12) दो वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कुुुल 16 और वरिष्ठ वर्ग में कुल 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

कनिष्ठ वर्ग के विजेता

     चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में दीपांशु सिंह नयाल (नाई) ने प्रथम, कु० प्रियंका भाकुनी ( भकूना ) ने द्वितीय, दीपांक सिंह बिष्ट (नाई ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विजेता-1, दीपांशु सिंह नयाल 


         रा० इ० का० नाई में कक्षा-8 में अध्ययनरत दीपांशु सिंह नयाल का जन्म 19-03-2007 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री हरीश सिंह और माता जी का नाम श्रीमती शांति देवी है। दीपांशु पूर्व में भी विद्यालय स्तर की चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुके हैं। 

   विजेता-2, कु० प्रियंका नेगी 

 

        रा० इ० का० भकूना में कक्षा-8 में अध्ययनरत कु० प्रियंका नेगी का जन्म 24-04-2007 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री पूरन सिंह नेगी और माता जी का नाम श्रीमती हेमा देवी है। प्रियंका विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध, कविता प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। 

विजेता-3, दीपांक सिंह बिष्ट


         रा० इ० का० नाई में कक्षा-6 में अध्ययनरत दीपांक सिंह बिष्ट का जन्म 05-10-2008 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट और माता जी का नाम श्रीमती पुष्पा देवी है। दीपांक इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। 


वरिष्ठ वर्ग के विजेता

       चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कु० तनुजा अल्मिया (नाई ) ने प्रथम, कु० निकिता बाराकोटी ( भकूना ) ने द्वितीय, कु० चंद्रा आर्या ( सारकोट ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कु० तनुजा आर्या (सारकोट), कु० आकांक्षा बिष्ट (भकूना), कु० प्रेरणा बिष्ट (सारकोट), कु० कल्पना भोज ( भकूना ), कु० प्रिया गुसाईं (सारकोट) को विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

विजेता-1, कु० तनुजा अल्मिया 

      रा० इ० का० नाई में कक्षा-10 में अध्ययनरत कु० तनुजा का जन्म 02-02-2005 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री दलीप सिंह और माता जी का नाम श्रीमती गीता देवी है। तनुजा इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध भाषण प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। वे बाल प्रहरी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भी विजेता रह चुकी हैं। तनुजा कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। 


विजेता-2, कु० निकिता बाराकोटी


      रा० इ० का० भकूना में कक्षा-9 में अध्ययनरत कु० निकिता का जन्म 09-09-2006 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री सुरेश लाल बाराकोटी और माता जी का नाम श्रीमती रीता देवी है। निकिता इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध, कविता प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। 


विजेता-3, कु० चंद्रा आर्या


      रा० बा० इ० का० सारकोट में 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० चंद्रा आर्या का जन्म 10-03-2003 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री जीतन राम और माता जी का नाम श्रीमती प्रेमा देवी है। चंद्रा पूर्व में विद्यालय स्तर पर ‘कोसी बचाओ अभियान’ के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। 

विशिष्ट विजेता

1. कु० प्रिया गुसाईं


      रा० बा० इ० का० सारकोट में 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० प्रिया गुसाईं का जन्म 12-02-2004 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री दीवान सिंह और माता जी का नाम श्रीमती रेखा देवी है। प्रिया 10वीं कक्षा में विद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आप विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। 


2. कु० आकांक्षा बिष्ट


      रा० इ० का० भकूना में 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० आकांक्षा बिष्ट का जन्म 29-07-2005 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री अर्जुन सिंह और माता जी का नाम श्रीमती गंगा देवी है। आकांक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

3. कु० तनुजा आर्या


     रा० बा० इ० का० सारकोट में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० तनुजा आर्या का जन्म 30-04-2005 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री संजय कुमार और माता जी का नाम श्रीमती गीता देवी है। तनुजा 8 वीं कक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आप विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं।


4. कु० प्रेरणा बिष्ट


     रा० बा० इ० का० सारकोट में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० प्रेरणा बिष्ट का जन्म 04-06-2006 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री महेंद्र सिंह बिष्ट और माता जी का नाम श्रीमती पुष्पा बिष्ट है। प्रेरणा 8 वीं कक्षा में विद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।


5. कु० कल्पना भोज 

         रा० इ० का० भकूना में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत कु० कल्पना भोज का जन्म 01-04-2006 को हुआ। इनके पिता का नाम श्री नंदन सिंह और माता जी का नाम श्रीमती लीला देवी है। कल्पना विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध, कविता प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।


    प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाइयाँ। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी निरंतर अपने हुनर में निखार लाते रहेंगे और कला के क्षेत्र में श्रेष्ठ मुकाम हासिल करेंगे। शुभकामनाएँ। 

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!