कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

पहले राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे केशवानंद जोशी

पहले राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे केशवानंद जोशी

अल्मोड़ा। पहले राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार से कुमाउनी साहित्यकार केशवानंद जोशी को सम्मानित किया जायेगा। श्री जोशी को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 25, 26, 27 दिसम्बर 2021 को बागेश्वर में आयोजित होने वाले तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।    

पुरस्कार के संबंध में-

राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार

      राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार श्री राम सिंह लोधियाल की स्मृति में उनके पुत्र श्री नारायण सिंह लोधियाल के सौजन्य से दिया जाता है। इस पुरस्कार को इसी वर्ष से प्रारंभ किया गया है। त्रिसदस्यीय पुरस्कार चयन समिति के निर्णय के आधार पर विजेता को पुरस्कार के रूप में पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति व पहरू मासिक पत्रिका के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

विजेता के विषय में-

केशवानंद जोशी

      अनुवादक केशवानंद जोशी का जन्म 25 दिसंबर, 1947 को कपकोट, बागेश्वर के जोशीखोला गाँव में हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती पीतांबरी जोशी व पिता का नाम श्री ईश्वरदत्त जोशी था। आपने हिंदी से एम. ए. करने के बाद शिक्षण कार्य किया और प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए। 

     जोशी जी की हिंदी में ‘मेघदूत सार’ और कुमाउनी में ‘कुसौबात’ पुस्तकें प्रकाश में आई हैं। आपकी पत्र-पत्रिकाओं में भी रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। लेखन, पठन-पाठन के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भागीदारी आपका प्रमुख शौक है। 

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!