कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

विक्टोरिया क्राॅस कैप्टन गजे घले पुरस्कार-2019

विक्टोरिया क्राॅस कैप्टन गजे घले पुरस्कार-2019

      इस वर्ष का विक्टोरिया क्राॅस कैप्टन गजे घले पुरस्कार कुमाउनी लेखक बिग्रेडियर धीरेश कुमार जोशी (हल्द्वानी) को दिया जायेगा। इस पुरस्कार हेतु गठित चयन समिति सदस्यों जगदीश जोशी, नीरज पंत, रतन सिंह किरमोलिया द्वारा विचार विमर्श करने के बाद बिग्रेडियर धीरेश कुमार जोशी (हल्द्वानी) का नाम घोषित किया गया। श्री जोशी को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 10, 11 व 12 नवम्बर, 2019 को मौनी माई आश्रम, भक्तिधाम, नौकुचियाताल (नैनीताल) में आयोजित होने वाले तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा।

पुरस्कार परिचय-

       विक्टोरिया क्राॅस कैप्टन गजे घले पुरस्कार वर्ष 2018 से सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित लेखन के लिए कुमाउनी के किसी एक रचनाकार को प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पिछले वर्ष यह पुरस्कार कुमाउनी लेखक पूरन चंद्र कांडपाल ( दिल्ली ) को दिया गया। 

रचनाकार परिचय-

         बिग्रेडियर धीरेश कुमार जोशी का जन्म 3 जून, 1952 को अल्मोड़ा जिले में हुआ। आप वर्तमान में हल्द्वानी में निवासरत हैं। आप स्वयं भी सैन्य पृष्ठभूमि से संबंधित हैं और कुमाउनी में सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित गद्य लेखन नियमित रूप से करते हैं। इसके अलावा पहाड़ की समस्याओं और यहाँ के समाज-संस्कृति पर आधारित विषय इनकी रचनाधर्मिता के केंद्र में रहते हैं। 

    हमारी ओर  से श्री जोशी को हार्दिक बधाइयाँ…… 

                               ***

        यदि आपने भी लिखी हैं कुमाउनी में सैनिक पृष्ठभूमि से संबंधित पुस्तकें तो आप भी भेज सकते हैं अपनी प्रविष्टि अपने परिचय और साहित्य के साथ, नीचे दिए पते पर- 

डॉ० हयात सिंह रावत

संपादक- ‘पहरू’ मासिक

सुनारी नौला, अल्मोड़ा ( उत्तराखंड)-263601

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!