कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दीपांक प्रथम

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दीपांक प्रथम

अल्मोड़ा, रा०इ०का०भकूना में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, खेल महाकुंभ-2021(अंडर 14) में रा० इ० का० नाई (अल्मोड़ा) के कक्षा 8 के छात्र दीपांक सिंह बिष्ट ने 100 मीटर दौड़ वर्ग और 400 मीटर दौड़ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के निम्न छात्र- छात्राएं अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे- 

100 मीटर दौड़, दीपांक सिंह बिष्ट- पहला 

400 मीटर दौड़, दीपांक सिंह बिष्ट- पहला

400 मीटर दौड़, साहिल कुमार- दूसरा

1500 मीटर दौड़, साहिल कुमार- दूसरा

लंबी कूद, कु० प्रियंका बिष्ट- तीसरा

ऊंची कूद, योगेश कुमार- दूसरा

बालीबाल विजेता टीम- दीपांक सिंह बिष्ट, साहिल कुमार, योगेश कुमार, प्रवीन सिंह बिष्ट, नितिन कुमार, कपिल भंडारी, रितिक भंडारी- विजेता

कबड्डी उपविजेता टीम- रक्षित नयाल, खयाली राम, साहिल कुमार, हिमांशु आर्या, साहिल आर्या, रितिक भंडारी, नितिन कुमार। 

     विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। 

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!