कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार-2019

गंगा अधिकारी स्मृति कुमाउनी नाटक लेखन पुरस्कार-2019

       इस वर्ष का ‘गंगा अधिकारी स्मृति कुमाउनी नाटक लेखन पुरस्कार’ कुमाउनी लेखक नवीन चंद्र जोशी ‘नित्यम्’ को दिया जायेगा। इस नाटक लेखन पुुुरस्कार हेतु चयनित समिति के सदस्यों डाॅ. दीपा कांडपाल, डाॅ. धाराबल्लभ पांडे, डाॅ. कुंदन रावत द्वारा विचार-विमर्श के बाद श्री नवीन चन्द्र जोशी ‘नित्यम्’ (हल्द्वानी ) का नाम घोषित किया गया। श्री जोशी को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 10, 11 व 12 नवम्बर, 2019 को मौनी माई आश्रम, भक्तिधाम, नौकुचियाताल (नैनीताल) में आयोजित होने वाले तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा।      

       कुमाउनी नाटक लेखन से संबंधित यह पुरस्कार पहली बार इसी वर्ष से शुरू किया जा रहा है। अब से यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष कुमाउनी में नाटक विधा में लेखन करने वाले नाटककार को दिया जायेगा। इसमें पुरस्कार के रूप में पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

         इस वर्ष के पुरस्कृत लेखक श्री जोशी का कुमाउनी में एक नाटक ‘बोकी’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके कुमाउनी नाटक प्रकाशित होते रहते हैं। 

        गंगा अधिकारी स्मृति कुमाउनी नाटक लेखन पुरस्कार-2019 से पुरस्कृत होने पर हमारी ओर से आपको हार्दिक बधाइयाँ….. 

                                ***

     यदि आपने भी लिखी हैं कुमाउनी में नाटक की पुस्तकें तो, आप भी भेज सकते हैं अपनी प्रविष्टि अपने परिचय और साहित्य के साथ, नीचे दिए पते पर- 

डॉ० हयात सिंह रावत

संपादक- ‘पहरू’ मासिक

सुनारी नौला, अल्मोड़ा ( उत्तराखंड)-263601

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!