कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत हुए मेधावी विद्यार्थी

शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत हुए मेधावी विद्यार्थी

अल्मोड़ा, रा० इ० काॅ० नाई (अल्मोड़ा) में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया ने मां सरस्वती व डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों का अभिनंदन-वंदन किया। 

पुरस्कृत हुए 22 मेधावी विद्यार्थी

       कार्यक्रम में सत्र 2021-22 में 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रणजीत सिंह अल्मिया स्मृति प्रतिभा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 12 वीं में यह पुरस्कार कु. तनुजा को और 10 वीं में कु. मानसी नयाल को प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में दोनों छात्राओं को 2500-2500 रू. की नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह श्री कुलदीप सिंह अल्मिया के द्वारा प्रदान किये गए। 

    समारोह में सत्र 2021-22 में कक्षा 6 से 12वीं तक की प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 के मयंक बिष्ट, मानसी बिष्ट, दीपा भंडारी, कक्षा 7 के कृतिका बिष्ट, सपना बिष्ट, आंचल नयाल, कक्षा 8 के सौरभ भंडारी, खुश्बू बिष्ट, युवराज सिंह नयाल, कक्षा 9 के तनुजा आर्या, दीपिका भंडारी, दीक्षा बिष्ट, कक्षा 10 के मानसी नयाल, सलोनी, दीपांशु सिंह नयाल, कक्षा 11 के प्रेरणा बिष्ट, लता बिष्ट, कोमल भंडारी और कक्षा 12 के तनुजा, हिमानी अल्मिया, निशा भंडारी, पारस सिंह बिष्ट को पुरस्कृत किया गया। 

पुरस्कृत हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी 65 विद्यार्थी

 

     समारोह में स्वतंत्रता दिवस, 2022 के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले 65 विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किये गए।

 

  शिक्षकों को किया गया सम्मानित

     विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये गए। 

     इस अवसर पर गणेश चंद्र शर्मा, स्वयंदीप सिंह, अजरा परवीन, फरीद अहमद, नवल किशोर देवली, भूपेंद्र सिंह नयाल, चंदन सिंह बिष्ट आदि शिक्षकों, कर्मचारियों समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का संचालन अंकित जोशी ने किया और संयोजन-नियोजन पवनेश ठकुराठी ने किया।

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!