कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

वर्तमान में उत्तराखंड से प्रकाशित हो रहीं हिंदी साहित्यिक पत्रिकाएँ

वर्तमान में उत्तराखंड से प्रकाशित हो रहीं

हिंदी साहित्यिक पत्रिकाएं

1. नवल- नवल त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका है, जो विगत 40 वर्षों से रामनगर ( नैनीताल ) से निरंतर प्रकाशित हो रही है। इसके संपादक हरि मोहन ‘मोहन’ हैं। पत्रिका में उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति से संबंधित सभी विधाओं की रचनाओं को स्थान दिया जाता है।

पत्रिका का नाम- नवल, त्रैमासिक
आई. एस. एस. एन. नं.- 2394-322X
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 32
संपादक- हरिमोहन ‘मोहन’

सदस्यता सहयोग राशि-
1. द्विवार्षिक- 100 रू.
4. वार्षिक सदस्यता- 60 रू.
5. एक प्रति- 15 रू.

नवल की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम- नवल
बैंक का नाम- नैनीताल बैंक लि. रामनगर, नैनीताल
खाता संख्या- 1000000001156
आई. एफ. एस. सी. कोड- NTBL0RAM005

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
नवल त्रैमासिक
उत्तराखंड प्रेस, रानीखेत रोड
रामनगर, नैनीताल
( उत्तराखंड )-244715

संपर्क सूत्र- 9410373158, 6397509570

ई. मेल- [email protected]

2. साहित्य प्रभा- साहित्य प्रभा त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका है, जो विगत 18 वर्षों से देहरादून से निरंतर प्रकाशित हो रही है। इसके संपादक डॉ. चंद्र सिंह तोमर ‘मयंक’ हैं। पत्रिका में उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति से संबंधित सभी विधाओं की रचनाओं को स्थान दिया जाता है। पुरातत्व विशेषांक, राजनीति विशेषांक, विकलांगता विमर्श विशेषांक आदि सहित पत्रिका के कुछ उल्लेखनीय और संग्रहणीय विशेषांक प्रकाशित हो चुके हैं। हिंदी साहित्य और उत्तराखंड से संबंधित शोधपरक आलेखों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है।

पत्रिका का नाम- साहित्य प्रभा, त्रैमासिक
आई. एस. एस. एन. नं.- 2277-534X
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 52
संपादक- डॉ. चंद्र सिंह तोमर ‘मयंक’

सदस्यता सहयोग राशि-
1. संरक्षक सदस्यता- 10000 रू.
2. आजीवन सदस्यता- 1500 रू.
3. पांचवर्षीय सदस्यता- 500 रू.
2. एक प्रति- 15 रू.

साहित्य प्रभा की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम-
बैंक का नाम- पंजाब नेशनल बैंक, देहरादून
खाता संख्या- 0111000110750274

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
डॉ. चंद्र सिंह तोमर ‘मयंक’
आमवाला ( अपर )
पो.- नालापानी ( तपोवन )
देहरादून ( उत्तराखंड )- 248008

संपर्क सूत्र- 9411575129

ई. मेल- [email protected]

3. पुरवासी- पुरवासी वार्षिक पत्रिका है। यह पिछले 40 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है। वर्तमान में इसके संपादक शिवचरण पांडे हैं। पत्रिका में उत्तराखंड के साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास से संबंधित सभी तरह की साहित्यिक विधाओं को स्थान दिया जाता है।

पत्रिका का नाम- पुरवासी, वार्षिक
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 250-300 के मध्य
संपादक- शिवचरण पांडे

सदस्यता सहयोग राशि-
1. आजीवन सदस्यता- 5000 रू.

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
शिवचरण पांडे
श्री लक्ष्मी भंडार ( हुक्का क्लब )
अल्मोड़ा ( उत्तराखंड )- 263601

संपर्क सूत्र- 05962-232665

ई. मेल- [email protected]

4. बाल प्रहरी- बाल प्रहरी त्रैमासिक बाल पत्रिका है। यह विगत 15 वर्षों से अल्मोड़ा से निरंतर प्रकाशित हो रही है। इसके संपादक उदय किरौला हैं। पत्रिका में बच्चों की रचनाओं और चित्रों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है।

पत्रिका का नाम- बाल प्रहरी, त्रैमासिक
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 48
संपादक- उदय किरौला

सदस्यता सहयोग राशि-
1. संरक्षक सदस्यता- 5000 रू.
2. आजीवन सदस्यता- 2000 रू.
3. तीनवर्षीय सदस्यता- 300 रू.
2. एक प्रति- 25 रू.

बाल प्रहरी की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम- बालप्रहरी
बैंक का नाम- पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोड़ा
खाता संख्या- 0962000101357002
आई. एफ. एस. सी. कोड- PUNB0096200

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
संपादक बाल प्रहरी
दरबारी नगर, अल्मोड़ा
( उत्तराखंड )- 263601

संपर्क सूत्र- 9412162950, 9557619107

ई. मेल- [email protected]

5. ज्ञान-विज्ञान बुलेटिन- यह मासिक पत्रिका है, जो विगत 15 वर्षों से अल्मोड़ा निरंतर प्रकाशित की जा रही है। इसके संपादक उदय किरौला हैं। पत्रिका में ज्ञानवर्धक लघु आकार की रचनाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

पत्रिका का नाम- ज्ञान-विज्ञान बुलेटिन-मासिक
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 12
संपादक- उदय किरौला

सदस्यता सहयोग राशि-
1. संरक्षक सदस्यता- 5000 रू.
2. आजीवन सदस्यता- 1000 रू.
3. तीनवर्षीय सदस्यता- 160 रू.
2. एक प्रति- 05 रू.

ज्ञान-विज्ञान बुलेटिन की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम- ज्ञान-विज्ञान बुलेटिन
बैंक का नाम- अल्मोड़ा अर्बन बैंक, अल्मोड़ा
खाता संख्या- 001100100022966
आई. एफ. एस. सी. कोड- AUCB0000002

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
भारत ज्ञान-विज्ञान समिति,
मो. खोल्टा, अल्मोड़ा
( उत्तराखंड )- 263601

संपर्क सूत्र- 9412162950, 9557619107

ई. मेल- [email protected]

6. शैक्षिक दखल- यह विगत आठ वर्षों से रानीबाग ( नैनीताल) से प्रकाशित हो रही अर्द्ध वार्षिक पत्रिका है। इसके संपादक द्वय महेश पुनेठा व दिनेश कर्नाटक हैं। इस पत्रिका में शैक्षिक सरोकारों पर आधारित लेखों को प्राथमिकता दी जाती है।

पत्रिका का नाम- शैक्षिक दखल
पत्रिका में कुल पृष्ठ संख्या- 60
संपादक- महेश पुनेठा-दिनेश कर्नाटक

सदस्यता सहयोग राशि-
1. विशिष्ट सदस्यता- 5000 रू.
2. आजीवन सदस्यता- 2000 रू.
3. छहवर्षीय सदस्यता- 500 रू.
2. एक प्रति- 50 रू.

शैक्षिक दखल की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम- शैक्षिक दखल समिति
बैंक का नाम- भारतीय स्टेट बैंक, रानीबाग, नैनीताल
खाता संख्या- 36028479347
आई. एफ. एस. सी. कोड- SBIN0008546

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
महेश पुनेठा
शिव कालोनी, न्यू पियाना,
पो०- डिग्री कालेज, पिथौरागढ़
( उत्तराखंड )- 262502

संपर्क सूत्र- 9411707470, 9411793190

ई. मेल- [email protected]
[email protected]

7. ‘पंखुड़ी’ और ‘अर्पिता’- ‘पंखुड़ी’ पत्रिका विगत 12 वर्षों से और ‘अर्पिता’ पत्रिका विगत 6 वर्षों से रूद्रपुर से प्रकाशित हो रही हैं। दोनों त्रैमासिक हैं और दोनों के संपादक द्वय विजय बत्रा-दीपा कुटौला हैं। इन पत्रिकाओं में महिला रचनाकारों और नये रचनाकारों को प्राथमिकता दी जाती है।

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
44 पालिका मार्केट
निकट पांच मंदिर
पोस्ट बाक्स-12
रूद्रपुर ( उत्तराखंड )- 263153

संपर्क सूत्र- 9837102003

ई. मेल- [email protected]

8. शैल सूत्र- शैल सूत्र त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका है, जो विगत 12 वर्षों से लालकुआँ ( नैनीताल ) से निरंतर प्रकाशित हो रही है। इसकी संपादक आशा शैली हैं। पत्रिका में उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति से संबंधित शोधपरक आलेखों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है।

पत्रिका का नाम- शैल सूत्र, त्रैमासिक
आई. एस. एस. एन. नं.- 2455-8966
संपादक- आशा शैली

सदस्यता सहयोग राशि-
1. संरक्षक- 5100 रू. 
2. आजीवन- 1000 रू.
3. वार्षिक सदस्यता- 100 रू.
4. एक प्रति- 25 रू.

शैल सूत्र की सदस्यता/सहयोग राशि भेजने हेतु-
खाताधारक का नाम- शैल सूत्र
बैंक का नाम- अल्मोड़ा अर्बन बैंक, शाखा- लालकुआँ ( नैनीताल )
खाता संख्या- 204110100000073
आई. एफ. एस. सी. कोड- AUCB0000025

संपादकीय कार्यालय/पत्राचार का पता-
साहित्य सदन, इंदिरानगर-2
पो०- लालकुआँ, जिला- नैनीताल 
( उत्तराखंड )-262402

संपर्क सूत्र- 9456717150, 7055336168

ई. मेल- [email protected]

आभार- ‘शैल सूत्र’ पत्रिका के संदर्भ में जानकारी प्रेषित करने हेतु हम प्रसिद्ध गजलकार व ‘हस्ताक्षर’ पत्रिका के संपादक के.पी. अनमोल जी का आभार प्रकट करते हैं। 

( निवेदन- यदि आपको भी है उत्तराखंड से प्रकाशित होने वाली किसी अन्य साहित्यिक पत्रिका की जानकारी तो, कृपया हमें जरूर बतायें। हम आपके आभारी रहेंगे। धन्यवाद।)

Share this post
7 Comments

Leave a Reply to Kishor mani Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!