कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

रा० इ० का० नाई में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रा० इ० का० नाई में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अल्मोड़ा, रा० इ० का० नाई में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई व प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 

     तत्पश्चात मुख्य अतिथि एस. एम. सी. अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नयाल व विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्ष श्रीमती ममता भंडारी का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया।

  चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

       इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता निम्न रहे-

                 वरिष्ठ वर्ग
प्रथम स्थान- अक्षय कुमार (कक्षा-11) 
द्वितीय स्थान- भरत कुमार (कक्षा-12) 
तृतीय स्थान- कु० आरती (कक्षा-10) 


                कनिष्ठ वर्ग
प्रथम स्थान- कु० कृतिका बिष्ट (कक्षा-8) 
द्वितीय स्थान- दीपक भंडारी (कक्षा-7) 
तृतीय स्थान- कु० सपना बिष्ट (कक्षा-8) 
प्रोत्साहन पुरस्कार- युवराज सिंह नयाल (कक्षा-9) 

शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को किया संबोधित

    गणेश चंद्र शर्मा, रमेश सिंह रावत, नवनियुक्त अंग्रेजी प्रवक्ता स्वयंदीप सिंह आदि शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में जानकारी प्रदान की। 

शिक्षकों ने किया देशभक्ति कविताओं का पाठ

   शिक्षक अंकित जोशी व पवनेश ठकुराठी ने मौलिक देशभक्ति कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। 

छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

      कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, कुमाउनी लोकनृत्य, कन्नड़ लोकनृत्य, देशभक्ति नाटक आदि की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। भारत की बेटी, ओ देश मेरे, माठु-माठु, उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, क्रीम-पौडरा, नाटक गलवान के बलवान, झोड़ा चांचरी नृत्य कार्यक्रम दर्शकों द्वारा विशेष रूप से सराहे गये। 

 

युवा कलाकार नवीन नयाल ने सुनाये लोकगीत

      स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय युवा कलाकार नवीन नयाल ने कुमाउनी लोकगीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि उनके Nayal Brothers Official यू ट्यूब चैनल पर 20 अगस्त को स्टार लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल व पूनम बिष्ट की मधुर आवाज में ‘नथुली की डोर’ लोकगीत रिलीज होने वाला है। 

    शिक्षक दिवस पर होगा वृहद सम्मान समारोह

    सांस्कृतिक प्रभारी पवनेश ठकुराठी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आगामी शिक्षक दिवस 5 सितंबर, 2022 के दिन पुरस्कृत किया जायेगा। इसी अवसर पर सत्र 2021-22 की बोर्ड व गृह परीक्षा में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा। 

   हुआ राष्ट्रीय मिठाई का वितरण

 कार्यक्रम की समाप्ति पर भोजन प्रभारी नवल किशोर के द्वारा छात्र-छात्राओं, अतिथियों व दर्शकों को राष्ट्रीय मिठाई जलेबी व सूजी का वितरण किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार कठेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

       समारोह में कु० अजरा परवीन, फरीद अहमद, कु० सोनम, दिलीप कुमार आर्या, कोमल भंडारी, लता बिष्ट, सिमरन नयाल, चंदन बिष्ट, भूपेंद्र सिंह नयाल, कामेश कुमार, पंकज सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, प्रिया नयाल, संदीप कुमार, दिवांशु मेहरा, चमन भंडारी, वंदना भंडारी, मोहित सिंह, हेमा बिष्ट, पारस बिष्ट, मनोज सिंह, तारा अल्मिया आदि समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित जोशी ने किया।

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!