कठिन नहीं कोई भी काम, हर काम संभव है। मुश्किल लगे जो मुकाम, वह मुकाम संभव है - डॉ. पवनेश।

नाई इंटर कॉलेज में संविधान दिवस का आयोजन

संविधान दिवस का आयोजन

        आज दि० 26 नवंबर, 2019 को हमारे विद्यालय रा० इ० का० नाई के सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार कठेरिया व अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संविधान शपथ भी ली। 

      संविधान दिवस पर राजनीति विज्ञान प्रवक्ता इंद्रेश कुमार पांडे ने भारतीय संविधान के इतिहास और उसकी विशेषताओं पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान को तैयार करने में जिन महापुरुषों ने अपना योगदान दिया, उन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, जिसमें समय-समय पर संशोधन हुए हैं। देश को एकीकृत करने में डा० अंबेडकर का योगदान उल्लेखनीय है। 

     इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने संविधान व उसके विभिन्न अंगों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कु० पूजा ने कहा कि आज अगर संविधान नहीं होता तो हम स्वंतत्रता, एकता और मूल्यों को नहीं बचा पाते। विवेक भंडारी ने कहा कि देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की जरूरत होती है। 

       इस मौके पर कु० महिमा ने स्थानीय शासन पर, अंजलि भंडारी ने नीति निर्देशक तत्वों पर, अंकिता बिष्ट ने मौलिक अधिकारों पर, अभिनव सिंह ने राज्य मंत्रिमंडल पर, रिसब सिंह ने चुनाव आयोग पर, दीक्षा बिष्ट ने राष्ट्रपति की भूमिका पर, मोहित कुमार ने संविधान संशोधनों पर, गीतांजलि बिष्ट ने न्यायपालिका की भूमिका पर, प्रियांशी बिष्ट ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली पर, मोहित सिंह ने संविधान के मौलिक कर्तव्यों पर, वंदना ने पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला।

      कार्यक्रम का संचालन भूगोल प्रवक्ता रमेश सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक-अभिभावक समिति की ओर से निर्धन विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूते, बनियान आदि वितरित किये गये। 

          इस अवसर पर नवल किशोर, पवनेश ठकुराठी, फरीद अहमद, कु० सोनिया, कु० सोनम, कु० अजरा परवीन, भूपेंद्र सिंह नयाल, प्रताप सिंह बिष्ट आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद थे।

Share this post

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!